आर्थिक कमजोरी नहीं रोकेगी बच्चों की पढ़ाई, टेक्नोसिस में टैलेंट हंट से फ्री एडमिशन का मौका
Bilaspur News: टेक्नोसिस के डायरेक्टर संजय कुमार यादव ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि संस्थान में ऐसे कई बच्चे आते हैं, जो पढ़ना चाहते हैं लेकिन बड़े संस्थानों की फीस वहन नहीं कर सकते. ऐसे बच्चों के लिए साल में एक बार टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की जाती है.
